प्रदीप कुमार दुबे “विक्की”
भदोही : थाना क्षेत्र के नई बाजार स्थित एक दुकान में शनिवार की रात अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी होते ही पीड़ित दुकानदार परिवार में कोहराम मच गया स्थानीय लोगों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया। दुकानदार ने किसी तरह दुकान का शटर खोला तब तक दुकान में रखे जूते-चप्पल एवं अन्य जनरल सामान जलकर राख हो गए थे।
बताते चलें कि भदोही बाजार के सलावत मोहल्ले के निवासी आफताब आलम की नई बाजार क्षेत्र के अब्बास नगर में जूता चप्पल एवं जनरल सामानों की संयुक्त दुकान है। शनिवार की रात रोज की तरह आफताब दुकान बंद कर घर आ गया। इस बीच करीब 10:30 बजे नई बाजार से किसी पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि उसके दुकान में आग लग गई है और लोग आग बुझा रहे हैं। सूचना मिलते ही आफताब नई बाजार पहुंचा और किसी तरह जलती दुकान के बंद शटर को खोला तब तक आग दुकान के भीतर पूरे रौ में आ गई थी। स्थानीय लोगों ने प्रयास कर आग पर काबू पाया और आग बुझाने का कार्य रात बारह बजे तक चला। आग बुझाने पर पता चला कि काउंटर दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया हादसे में दो लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान है। उसी दुकान के सहारे आफताब के परिवार की रोजी रोटी चलती थी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…