Categories: CrimeUP

चोरी के बच्चे समेत महिला हिरासत में

सरताज खान
गाजियाबाद / लोनी मंगलवार के दिन प्रेम नगर कॉलोनी से एक 15 माह के बच्चों को चुराकर ले जा रही महिला का सुराग लग जाने पर पुलिस ने उसे 2 घंटे बाद ही सही सलामत बरामद कर लिया है।
अपनी ससुराल ओखला, दिल्ली में रहने वाली साबिया पत्नी नवाब प्रेम नगर कॉलोनी लोनी अपने मायके आई हुई थी। लगभग ३बजे घर के दरवाजे पर खेल रहा उसका 15 माह का बच्चा मंसब अचानक गायब हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कहीं कुछ पता नहीं लग सका तो परिजनों की चिंता बढ़ती चली गई और उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। लगभग 2 घंटे बाद बच्चे की टोह में लगे परिजनों को जानकारी मिली कि प्रेम नगर में ही रहने वाली अफसाना पत्नी अनीश एक बच्चे को लेकर नसबंदी कॉलोनी में एक ई रिक्शा में बैठी कहीं जाने की फिराक में है। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी जिसने तुरंत मौके पर पहुंचते हुए उक्त महिला को हिरासत में लेकर बच्चे को सकुशल बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया है। जबकि महिला से पूछताछ की जा रही है।

Adil Ahmad

Share
Published by
Adil Ahmad

Recent Posts