चोरी के बच्चे समेत महिला हिरासत में


गाजियाबाद / लोनी मंगलवार के दिन प्रेम नगर कॉलोनी से एक 15 माह के बच्चों को चुराकर ले जा रही महिला का सुराग लग जाने पर पुलिस ने उसे 2 घंटे बाद ही सही सलामत बरामद कर लिया है।
अपनी ससुराल ओखला, दिल्ली में रहने वाली साबिया पत्नी नवाब प्रेम नगर कॉलोनी लोनी अपने मायके आई हुई थी। लगभग ३बजे घर के दरवाजे पर खेल रहा उसका 15 माह का बच्चा मंसब अचानक गायब हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कहीं कुछ पता नहीं लग सका तो परिजनों की चिंता बढ़ती चली गई और उन्होंने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।











