यशपाल सिंह
आजमगढ़। चोरों ने मोबाइल रिपेयिरग की दुकान से नकदी समेत लाखों रुपये का लैपटॉप, मोबाइल, लाइट, मोबाइल चार्जर समेत सारा सामान उठा ले गए।
आजमगढ़ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गंभीरपुर थाना से एक किलोमीटर दक्षिण स्थित ¨बद्रा बाजार में बीती रात चार की संख्या में चोर सफेद रंग की मार्शल बिना नंबर प्लेट लगाए हुए बुलन्द हौसले से ¨बद्रा बाजार में मेन तिराहे पर स्थित अनिल पुत्र भुलई गोड़ की मोबाइल की दुकान के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दुकान में घंटों लूटपाट करते रहे। जब बगल में सो रहे परिवार को कुछ अंदेशा हुआ तो पहले वह डायल 100 को फोन किया और जब परिवार के दो लोग घर से बाहर आये तो बदमाशों ने अपनी ओर आता देख घबराहट में एक बदमाश ने दुकान के मालिक पर फायर कर दिया। अंधेरा होने के नाते बदमाश असलहा लहराते हुए वाहन में बैठ कर आसानी से निकल गए। वहीं घटना के आधे घण्टे बाद 100 नंबर पहुंची तब तक बदमाश पुलिस की निगाह से काफी दूर निकल चुके थे जबकि थाना गंभीरपुर क्षेत्र में यूपी 100 नंबर की तीन बोलेरो तथा यूपी 100 की बाइक भी तैनात हैं। एक किलोमीटर दूरी पर थाना स्थित है फिर भी पुलिस के नाक के नीचे हौसला बुलंद चोरों ने मेन चौराहे पर घंटों लूटपाट करते रहे । घटना के समय पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पाई दुकान मालिक अनिल कुमार गौड़ पुत्र बुलई गौड़ ने थाना गंभीरपुर में अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित तहरीर दे दिया है थाना गंभीरपुर इस्पेक्टर प्रदीप चौधरी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…