यशपाल सिंह
आजमगढ़ : शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जले व खराब ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलने के लिए विद्युत विभाग की ओर से कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करने पर 12 घंटे के अंदर जले व खराब ट्रांसफार्मर को बदल दिया जाएगा। साथ ही किसी भी बिजली की शिकायत दर्ज कराई जाएगी तो तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। अधिशासी अभियंता प्रथम चंद्रेश उपाध्याय ने बताया कि शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को ट्रांसफार्मर जल जाने पर बदलने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था, इस भीषण गर्मी में बिजली न होने से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता था। जनता की सुविधा के लिए बिजली विभाग की ओर से रूपरेखा तय कर ली गई है। बताया कि वाराणसी में कंट्रोल रूप बनाया गया है। वहां आपरेटर 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे। टोल-फ्री नंबर 1912 पर उपभोक्ता ट्रांसफार्मर जलने या खराब होने की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। कंट्रोल रूम से सूचना अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता व उपखंड अधिकारी को सूचना दिया जाता है। खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदल दिया जाएगा। यह सुविधा इसी माह से लागू है
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…