कमलेश कुमार
अदरी (मऊ) पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर रविवार की शाम बड़ी संख्या में बेरोजगार अभ्यर्थी इंदारा रेलवे स्टेशन पर कृषक एक्सप्रेस पकड़ने के लिए पहुंचे। जैसे ही 8:20 बजे कृषक एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन पर पहुंची ट्रेन में घुसने की फिराक में यात्री तो दूर बेरोजगार पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों के ही हाथ पांव छिलने लगे। काफी देर तक हंगामा होता रहा। 5 ऐसी बोगियो का शीशा तोड़कर घुसने लगे। सैकड़ों यात्री ट्रेन में सवार होने से वंचित रह गए।
रविवार की शाम लगभग 6:30 बजे से इंदारा रेलवे जंक्शन पर बेरोजगार पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों का इक्कठा होना शुरू हो गया। देखते ही देखते इंदारा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक व दो पर उमड़ी अभ्यार्थियो की भीड़ के आगे सभी इंतजाम ध्वस्त नजर आए। अभ्यर्थियों ने जनरल कोच में भीड़ देख रिजर्वेशन कोच में कब्जा जमा लिया। इस दौरान ऐसी कोच नहीं खुला तो ऐसी बोगियो पर पथराव कर चार बोगियो का शीशा तोड़ दिए। बोगियो में जगह नहीं मिला तो अभ्यार्थियो ने ट्रेन के इंजन पर सैकड़ो लोग सवार हो गए जिसके चलते ट्रेन चलाने से ड्राइवर मना कर दिया। ड्राइवर को भीड़ से आगे कुछ दिख नहीं रहा था। भीड़ की वजह से कई आम यात्रियों को ट्रेन में चढ़ने का मौका न मिल सका और उनकी ट्रेन छूट गई। भीड़ को नियंत्रित करने में आरपीएफ, जीआरपी के साथ-साथ सिविल पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेनों में पहले से सवार आम यात्रियों के साथ भी पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों ने खूब बदसलूकी किया। उनकी शरारत रोकने में जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी बेबस नजर आए। सूचना मिलते ही एसडीएम हर्ष कुमार व एडीएम, एसओ कोपागंज रामकृष्ण द्विवेदी, आरपीएफ प्रभारी सुधीर राय,अशोक कुमार शुक्ला, ईपीएफ साहब मौके पर पहुँच गए तब जाकर स्थिति सामान्य हुई। देर शाम तक स्टेशन पर अफरा-तफरी मची रही।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…