मुकेश यादव
मऊ: आज शनिवार की सुबह मऊ में कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा में गौरीशंकर सिंह बालिका विद्यालय के पास एक व्यक्ति का संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा शव देख ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गई। मृतक की पहचान इंदारा निवासी चन्द्रबली यादव (58) के रूप में हुई है। चन्द्रबली शुक्रवार की शाम अपने घर से निकले थे और आज शनिवार सुबह उनका शव बरामद हुआ। बताते चले कि पुलिस के आने से पहले ही परिजन शव को लेकर घर चले गए। उधर पुलिस इस मामले से अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। मृतक गांव में एक विद्यालय का संचालित करता था।
परिजन मौके पर पहुंचकर शव को घर ले गए। मृतक की पत्नी का तीन साल पहले ही देहांत हो चुका है। घटना के बाद मृतक के परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर इस मामले में पुलिस ने घटना को लेकर अनभिज्ञता जताई। कोपागंज एसओ अमित मिश्रा का कहना था कि उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। उधर इस घटना को लेकर पूरे कस्बे में चर्चा होती रही।
मृतक का शव उसके घर से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित गौरीशंकर सिंह बालिका विद्यालय के पास मिला। घटना को लेकर परिजनों चन्दबली की मौत ठंड लगने से होना बताकर अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे। मृतक गांव में कई सालों से संस्कृत महाविद्यालय का संचालन करता था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…