रूपेंद्र भारती
घोसी/मऊ:घोसी तहसील मुख्यालय के समीप सरकारी आबकारी गोदाम के सामने अनियंत्रित बोलेरो पिकअप सरकारी बिजली के पोल में टकरा गई।फलस्वरूप पिकअप पर सवार चार लोग ज़ख़्मी हो गये।इसके चलते घोसी नगर में कई घंटों तक बिजली व्यवस्था बाधित रही ।
दोहरीघाट थाने क्षेत्र के पतनई बुजुर्ग से एक डीजे संचालक कोपागंज वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे प्रोग्राम का संचालित करने के बाद बुद्धवार/गुरुवार की रात्रि में लगभग एक बजे पतनई गांव वापस आ रहा था कि अभी घोसी नगर के तहसील के समीप सरकारी आबकारी गोदाम के सामने ही पहुंची थी कि बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर दूसरे साइड में खड़ा सरकारी बिजली के पोल जा कर टकरा गयी ।फलस्वरूप बोलेरो पिकअप में सवार दोहरीघाट थाने क्षेत्र के पतनई बुजुर्ग निवासी 17 वर्षीय अश्वनी पुत्र ईश्वर ,17 वर्षीय अनिल पुत्र नागेंद्र ,21 वर्षीय मनोज पुत्र श्रीराम एवं बीबीपुर सहनी निवासी 18 वर्षीय आनंद पुत्र उदयभान ज़ख़्मी हो गये।जिनको प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया गया ।जहां प्राथमिक उपचार संपन्न हुआ ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…