संजय ठाकुर
मऊ :उ0प्र0 शासन लखनऊ एवं निदेशालय समाज कल्याण उ0प्र0 लखनऊ द्वारा दशमोत्तर छात्रवृत्ति के क्रियान्वयन हेतु संस्थाओं के लिए निम्न बिन्दु का पालन समस्त संस्थाओं द्वारा किया जाना है। समस्त दशमोत्तर संस्थाअेां को अपना मास्टर डाटावेस 30 जुलाई,2018 तक पूर्ण करते हुए डिजिटल सिग्नेचर से लाक किया जाना है। नवीन संस्थायें जिनकी मान्यता 15 जुलाई,2018 तक प्राप्त हो चुकी हैं, वे अपना रजिस्ट्रेशन छात्रवृत्ति के पोर्टल पर करने के उपरान्त जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संबंधित अभिलेख जमा करेंगे, तदोपरान्त जिला समाज कल्याण कार्यालय से पासवर्ड प्राप्त कर निर्धारित तिथि तक अपना मास्टर डाटबेस पूर्ण करेंगे। समस्त छात्र अपना आधार नम्बर बैंक खाते में अंकन के साथ तथा नवीनतम छात्रों को आधार नम्बर के साथ-साथ एनरोलमेण्ट नम्बर भरना होगा। शिक्षण संस्थाओं का यह दायित्व होगा कि छात्र द्वारा आवेदन पत्र में भरा गया विवरण सही हों तभी उनका आवेदन पत्र अग्रसारित करेंगे। छात्रों द्वारा अपने बैंक खाते में नियमानुसार के0वाई0सी0 जमा करना होगा।
उक्त आशय की जानकारी मुक्तेश्वर चैबे जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा दी गयी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…