आफताब फ़ारूक़ी
इलाहाबाद। धूमनगंज थाना क्षेत्र के सुलेमसराय मोहल्ले में गुरूवार की सुबह निर्माणाधीन घर में काम रहे राजमिस्त्री की करंट से मौत हो गई। हालांकि उसे बचाने के प्रयास में उसे स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में दाखिल कराने के लिए ले गये थे।
जनपद कौशाम्बी के पिपरी थाना क्षेत्र के मखऊपुर गांव निवासी लवकुश 24वर्ष पुत्र लूसी राजमिस्त्री काम करके दो पुत्र और एक पुत्री एवं पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। वह तीन भाई एक बहन में सबसे छोटा था। बताया जा रहा है कि विगत पन्द्रह दिन से वह सुलेमसराय स्थित एक निर्माधीन घर में काम कर रहा था। प्रतिदिन की भांति गुरूवार की सुबह वह घर से काम पर आया। जहां लगभग ग्यारह बजे दूसरी मंजिल पर काम कर रहा था कि अचानक करंट की चपेट में आ गया। उसके पास मौजूद सहयोगी मजदूर उसे बचाने के लिए कुछ कर पाते, वह नीचे गिर गया। हादसे के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर घटना की खबर मिलते ही उसके परिवार के लोग भी बदहवास हालत में अस्पताल पहुंचे। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…