Categories: Mau

साहब ग्राम प्रधान जबरजस्ती काट रहे है सीसम का पेड़ ग्रामीण शिकयत कर्ता

आदिल अहमद

मऊ :मधुबन थाना क्षेत्र के लधुवाई निवासी एक ब्यकित ने सोमवार को ग्राम प्रधान पर जबरिया शीशम के हरे पेड़ कटवाने व चकमार्ग न होते हुए चकमार्ग फिकवाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर विधिक कार्रवाही कि मांग किया है।शाकिर पुत्र मोनीर ने दिए गए अपने पत्र में कहा है कि गाव के सटे मेरी कास्तकारी की भूमि है जिसका गाटा स0 368।286 है। जिसके बगल में पाँच कड़ी कि कृषि नाली है जिस पर प्रधान ने मेरी गैर मौजूदगी में जबरिया चकमार्ग फेकवाते हुए पाँच हरे शीशम के पेड़ को जे सी वी से उखड़वा दिया।
जिसकी जानकारी होने पर जब पूछने गया तो प्रधान पुत्र महेंद्र जो दबंग व सर्कस किस्म का ब्यकित है।माँ बहन कि भद्दी भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा जिस को लेकर मेरा पूरा परिवार भयभीत है जिसको लेकर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर प्रधान व उसके बेटे पर जाँच कर विधिक कार्रवाई करने के साथ न्याय कि गुहार लगाया है।

aftab farooqui

Recent Posts