रूपेंद्र भारती
घोसी (मऊ)। नगर में बिजली की व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। सरकार के आदेश का बिजली विभाग पर कोई असर नही। आज कल कटौती इतना बढ़ गयी है कि जनता का इस उमस भरी गर्मी में सोना भी मुश्किल हो गया। बिजली की इस व्यवस्था पर जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। हुआ ये की सोमवार की रात्रि 10 बजे जैसे ही बिजली कटी एक एक करके आम आदमी रोड पर आ गया और धीरे धीरे हजारो की संख्या में जनता ने नेशनल हाईवे 29 को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम व सीओ मौके पर पहुँचकर जाम लगाए लोगो को समझाने की कोशिश की लेकिन जनता की मांग थी कि बिजली विभाग का कोई अधिकारी आकर आश्वासन दे कि इस भीषण गर्मी में रात्रि कटौती नही होगी तब जाकर जाम समाप्त होगा। जब बिजली विभाग के अधिकारियों को फ़ोन किया गया तो किसी का बन्द तो तो किसी ने उठाया ही नही। एसडीएम व सीओ ने कहा कि मंगलवार को बिजली विभाग के अधिकारियों से बात कर इसका हल निकाला जाएगा तब जाकर गुस्साई जनता ने जाम समाप्त किया। बिजली विभाग के फ़ोन न उठाने की बात पर हमारे संवाददाता ने जब एसडीएम से ये पूछा कि अभी कोई बिजली से सम्बन्धित घटना हो जाये तो क्या होगा तो उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में बिजली विभाग का कोई भी अधिकारी का मोबाइल स्विच ऑफ मिला या फ़ोन नही उठाया तो उस अधिकारी की खैर नही।
इस दौरान समाजसेवी मोहम्मद आकिब सिद्दीक़ी, अभय तिवारी, शाहजमन, अनिल मिश्रा, गोपाल साहनी, दुरुल हसन सहित हजारों की संख्या में युवा रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…