कमलेश कुमार
अदरी(मऊ)इंदारा रेलवे स्टेशन पर लगा जनरेट दो दिन से तकनीकी खराबी आने से टिकट बुकिंग काउंटर दो घंटे मंगलवार की शाम पांच बजे बंद हो गया। जिससे टिकट लेने के लिए यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इंदारा रेलवे स्टेशन पर लगा जनरेट दो दिन से तकनीकी खराबी आने से टिकट बुकिंग काउंटर दो दिनों से प्रभावित हो रहा है। बिजली रहने के स्थिति में ही टिकट मिल रहा है। अन्यथा आपको बिना टिकट ही यात्रा करना पड़ रहा है। बुकिंग काउन्टर मंगलवार की शाम पांच बजे बंद हो गया। इस दौरान लंबी लाइन होने के कारण गर्मी से भी यात्री काफी बेहाल रहे। दूसरी ओर टिकट देने वाले कर्मी जल्द टिकट देने की होड़ में काफी तनाव ग्रस्त रहे। बुकिंग काउंटर में कार्यरत एक कर्मी ने बताया कि बिजली नहीं रहने से टिकट नहीं दिया जा रहा है। टिकट के लिए यात्रियो ने हंगामा कर विभागीय की लापरवाही को कोसते रहे। इस कारण टिकट लेने वाले यात्रियो की लंबी कतारे लगी हुई थी। देखते ही देखते भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गयी कि यात्रियो और कर्मचारियों के बीच कहासुनी होने लगी। तब बुकिंग काउंटर में कार्यरत अखिलेश ने तुरन्त प्राइवेट जनरेटर मंगाकर तब यात्रियो को टिकट देने का काम किया। तब जाकर स्थिति सामान्य हुआ। बतादे कि इंदारा रेलवे स्टेशन पर लगाए गए जनरेटर दो दिनों से तकनीकी खराबी के चलते स्टेशन परिसर अँधेरे में है। वही रेलवे के सरकारी कार्यो में बाधा हो रही है। बंद टिकट काउंटर के बारे में वाणिज्य प्रभारी इंदारा सत्यदेव राम ने कहा कि स्टेशन का जनरेटर के तकनीकी ख़राब होने से दिक्कत हो रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…