यशपाल सिंह
मऊ जिले के हलधरपुर थाने के विमहर गांव में सोमवार की रात में आग के चपेट में आने से बच्चियों संग झुलसी 34 वर्षीया महिला ने जिला अस्पताल, आजमगढ़ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि झुलसी उसकी तीन बेटियों में से एक की हालत गंभीर है।
मऊ जिले के हलधरपुर थाने के विमहर गांव में निवासिनी लक्ष्मीना पत्नी गुलाबचंद्र राजभर और उसकी तीन पुत्रियां सोमवार की रात में आग के चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई थी। सभी को मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच इलाज के दौरान मंगलवार की शाम को बच्चियों की मां ने दम तोड़ दिया। जबकि मृत महिला की झुलसी तीन पुत्रियों तीन साल की राधिका, सात साल की निधि और 12 साल की रूबी का इलाज जारी है। सबसे छोटी बच्ची राधिका की हालत गंभीर बनी हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…