रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ :घोसी शिक्षा क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली पर यूनिफॉर्म (गणवेश) वितरण एवं शैक्षिक गुणवत्ता संवर्द्धन विषयक परिचर्चा की गई। मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी घोसी मा. डॉ. सी. एल.सोनकर ने 136 में 75 छात्र/छात्राओं को यूनिफार्म वितरण किया तथा शैक्षिक गुणवत्ता संवर्द्धन विषयक परिचर्चा के दौरान अपने संबोधन में कहा कि बच्चों में गुणवत्ता तभी आएगी जब बच्चों के छोटी छोटी चीजो का ध्यान रखा जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि बच्चों को स्मार्ट बनाये जिससे उनके अन्दर आत्मविश्वास की भावना उत्तपन्न हो।शिक्षा ही है जिससे व्यक्ति व समाज को सकारात्मक दिशा मे मोड़ सकते हैं। अन्त में उन्होंने कहा कि प्रार्थना के समय ” ऐ मालिक तेरे बन्दे हम—-” और ” हम होंगे कामयाब एक दिन—” को अवश्य कराया जाय।
खण्ड शिक्षा अधिकारी बडरांव/दोहरीघाट मा. माधवेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि गणवेश समानता का धोतक है। समानता के संकल्प के साथ हम सबको मिलकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रयास करना चाहिए। आगे उन्होंने कहा कि बच्चे हमारे कल के भविष्य हैं इन्हें संवारना हमारा प्रथम दायित्व है। इस अवसर पर आयोजक शिक्षक डॉ.रामविलास भारती ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए गणवेश का बहुत महत्व है। वास्तव में गुणवत्ता संवर्द्धन के लिए शिक्षक, अभिभावक व छात्रों को मिलकर इसके लिए सामुहिक सकारात्मक पहल करनी होगी।
यूनिफॉर्म वितरण एवं शैक्षिक गुणवत्ता संवर्द्धन परिचर्चा का कार्यक्रम ग्राम प्रधान शाहजहां नफीस की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर रिजवान अहमद, संकुल प्रभारी अमीरुद्दीन अंसारी, प्रभारी प्रधानाध्यापिका फूलवन्ती शाही, एस. एम. सी. अध्यक्ष बादामी देवी, दयाशंकर यादव, कमलेश राय, विनोद आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…