कमलेश कुमार
मऊ :कोपागंज थाना क्षेत्र के अलीनगर-मधुबन शहीद मार्ग स्थित अदरी नगर पंचायत आजाद मोड़ के समीप गुरुवार की देर शामक्यू 10 बजे मारुती व बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गयी। जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर तड़पडाने लगे। जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोपागंज थाना क्षेत्र के इंदारा गांव निवासी विश्वजीत सिंह पुत्र शिवशंकर सिंह (25) वर्षीय व कोतवाली मऊ निवासी जय राय पुत्र शिव जी राय (26) वर्षीय गुरुवार की देर शाम 10 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर मऊ के तरफ से इंदारा गांव आ रहे थे कि जैसे ही अदरी नगर पंचायत आजाद मोड़ के पास पहुंचा कि सामने से आ रही मारुती गाड़ी अनियंत्रत होकर बाइक से भिंड़ गयी। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये। लोगो ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सको ने हालत गंभीर देखते हुए वराणसी के लिए रेफर कर दिया। घायलो का इलाज एक निजि अस्पताल में चल रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…