रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ :बिजली विभाग द्वारा घोसी नगर के मदापुर सम्सपुर में बिजली चेकिंग का अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बिजली बकाया को लेकर आठ लोगों के कनेक्शन भी काटा गया ।
विद्युत वितरण खंड घोसी के एसडीओ राजेश प्रसाद व अवर अभियंता पृथ्वीनाथ के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों ने नगर के मदापुर सम्सपुर , बैसवारा में चलाये गये अभियान के तहत एक लाख पचास हजार रुपये की राजस्व वसूली की गयी । साथ ही बकाया न जमा करने को लेकर आठ उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटा गया । इस अवसर पर चार लोगों ने नया कनेक्शन लिया तथा पांच लोगों के लोड बढ़ाया गया । चेकिंग के दौरान अवर अभियंता पृथ्वीनाथ ने बिना अनुमति ही एसी लगाकर चलाने वालों को चेताया कि वे इसकी सूचना विभाग को दे दे । जिससे उनका लोड बढ़ाया जा सके । साथ ही अपील किया कि उपभोक्ता अपने बकाये बिल का भुगतान जल्द से जल्द कर दें अन्यथा उनके खिलाफ दण्डनात्माक कार्यवाही की जायेगी ।
इस अवसर पर जेई पृथ्वीनाथ , प्रवीण कुमार , रवि कुमार , नन्हे खान आदि उपस्थित रहे
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…