संजय ठाकुर
मऊ-उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि अपने जिले को 2 महिने के अन्दर शौचमुक्त एवं स्वच्छ करना है तथा बताया गया कि पूरे प्रदेश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इसके अन्तर्गत पूरे प्रदेश को स्वच्छ मुक्त करना है इस अभियान के अन्तर्गत प्रत्येक जिले से कुछ गावों को चिन्हित किया जायेगा। जो भी जिला प्रदेश में प्रथम स्थान लाता है उसे पुरस्कृत भी किया जायेगा। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देेश दिये कि उनसे सम्बन्धित जो गांव है उनको शौचमुक्त करा ले और गांव के सार्वजनिक स्थल, स्कूल, मन्दिर, मस्जिद, स्वास्थ्य केन्द्र आदि की साफ-सफाई जल्द से जल्द पूर्ण करा लें।
उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देेश दिये कि शौचालय का निर्माण और फोटो अपलोडिंग की प्रक्रिया निर्धारित समय के अन्दर जल्द से जल्द पूर्ण करा लें। सभी नोडल अधिकारी अपने पूरी टीम लेकर गांवो में जायें और गांवों को जल्द से जल्द ओ0डी0एफ0 कराये, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें अन्यथा विभागीय कार्यवाही तय समझे। जिलाधिकारी द्वारा बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया कि स्कूल में प्रार्थना के समय स्वच्छता गीत करायें तथा लोगो को स्वच्छता के प्रति रैली निकालकर जागरूक करे। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बैठक में अनुपस्थित अबकारी अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिये।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, नगर क्षेत्राधिकारी, उप जिलाधिकारी सहित नोडल अधिकारी एवं सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…