रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के समस्त विद्यार्थियों के छात्रवृति एवं क्षतिपूर्ति के लिए जारी ऑनलाइन वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करते समय सम एरर आक्युर्ड लिखकर आ जाने के कारण विद्यार्थियों के आवेदन पूरे नहीं हो पा रहा था जिससे विद्यार्थियों में रोष बढ़ता जा रहा था।विद्यार्थियों के मांगको ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन फार्म भरने की तिथि दसमोत्तर के विद्यार्थियों के लिए 10अक्टूबर तक की तिथि बढ़ा दी है ताकि कोई भी विद्यार्थी आवेदन करने वंचित न रह जाये ।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा यू पी स्कालरशीप नाम से वेबसाइट जारी की गयी है जिसपर छात्रवृति एवं क्षतिपूर्ति की चाह रखने वाले समस्त विद्यार्थियों को ऑनलाइन फार्म भरकर पहले चरण में रजिस्ट्रेशन करना है । दूसरे चरण में तीन दिन बाद फार्म को शैक्षणिक एवं आय , जाति , आधार कार्ड , बैंक का विवरण भरना है । तीसरे चरण में पुनः तीन दिन बाद फोटो सम्मीत करके दिन दिन बाद संस्था हेतु अंतिम रूप में फार्म को प्रिन्ट करना है । इस प्रकार से एक विद्यार्थी को ऑनलाइन फार्म भरने के लिए कम से कम नौ दिन का समय होने चाहिए । जबकि ऑनलाइन की अंतिम तिथि 31अगस्त निर्धारित थी जिससे विद्यार्थी परेशान थे क्योंकि उनके पास आवेदन करने के लिए समय नहीं था ऐसे में उत्तर प्रदेश सरकार ने छात्रवृति एवं क्षतिपूर्ति पाने की आस रखने वाले विद्यार्थियों के लिए एक माह दस दिन की अतिरिक्त समय दे दिया है जिससे विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है ।इस सम्बंध में प्रियंका एवं रीमा ने कहा कि विद्यार्थियों के हित में फार्म भरने की अंतिम तिथि को बढ़ाया जाना एक सार्थक कदम है । सविता एवं अर्चना ने कहाकि विद्यार्थियों के परेशानियों को देखते हुए आफ लाइन फार्म भरने की व्यवस्था तो सरकार नहीं की परंतु आवेदन को ऑनलाइन करने की तिथि बढ़ा कर विद्यार्थियों के हित में एक सार्थक पहल की है । जिसके लिए विद्यार्थी काफी खुश एवं उत्साहित नजर आ रहे है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…