संजय ठाकुर
मऊ :मधुबन थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली चौकी अन्तर्गत मऊ-बलिया सीमा स्थित काठतरांव नाला पुलिया के समीप गुरुवार की सुबह पुलिस गस्त के दौरान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।
अवैध रूप से कार में 18 पेटी में रखे 540 शीशी अवैध देशी शराब व एक जरीकेन मे 40 लीटर अप मिश्रित कच्ची शराब के साथ एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस टीम को देख इस धंधे में संलिप्त दो अन्य भागने में सफल रहे।
गुरूवार की सुबह थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक अपने हमराहियों के साथ मऊ-बलिया सीमा पर स्थित काठतरांव नाला पुलिया के समीप संदिग्धों की तलाश में खड़े थे। इसी बीच पश्चिमी बंगाल प्रांत की नम्बर लगी एक कार पुलिया टीम को सामने देख कुछ दूर पहले रूक गई। इस दौरान कार में सवार तीन में से दो लोग भागने में सफल रहे। पुलिस की जामा तलाशी में कार से 540 शीशी देशी शराब व 40 लीटर अप मिश्रित शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के मर्यादपुर गांव निवासी राकेश कुमार भारद्वाज पुत्र महेश भारद्वाज बताया गया है। पुलिस ने अवैध शराब व गाड़ी समेत युवक को थाने लेकर आई। जहां सम्बंधित धारा में केस दर्ज कर जेल भेंज दिया। पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…