कमलेश कुमार
अदरी(मऊ)कोपागंज थाना अंतर्गत इंदारा रेलवे स्टेशन पर रविवार की सुबह 10:13 5008 कृषक एक्सप्रेस लखनऊ से मंडुआडीह जाने वाली ट्रेन में स्लीपर बोगी में सफर कर रहे परिवार के मासूम बच्चे व पिता दोनों गंभीर रूप से घायल ट्रेन की आपातकालीन खिड़की से गिरकर हो गई है। ‘सतर्कता हटी और दुर्घटना हुई’ रेल विभाग का प्रचलित स्लोगन है और सैंकड़ों लोग इस दुखद हकीकत के गवाह बने। कृषक एक्सप्रेस ट्रेन में वाराणसी के लिए निकले। इस बोगी में बैठे लोगों की आंखें तब फटी की फटी रह गई जब मां-बाप बेफिक्र हो बातचीत में मशगूल थे और उनका खेलते-खेलते बच्चा आपातकालीन खिड़की से बाहर गिर गया।
यह घटना कृषक एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 5008) लखनऊ से मंडुआडीह जाने वाली ट्रेन इंदारा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी हुई। निवासी आदर्श नगर गांव थाना मैरवा जनपद सिवान मान्य जायसवाल पुत्र अरबिंद जयसवाल (5) वर्षीय बच्चा आपातकालीन खिड़की के पास खेल रहा था। जब गाड़ी इंदारा स्टेशन से चलने वाली ही थी कि यह लड़का खेलते—खेलते अचानक ट्रेन से नीचे गिर पड़ा। बच्चे को पकड़ने के लिए तुरन्त पिता भी हाथ बढ़ाया तो वो भी प्लेटफार्म पर गिर कर घायल हो गया। बच्चे के गिरते ही पैर बोगी के पावदान में फास गया। पिता व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्लेटफार्म पर अफरा तफरी मच गया। उधर ट्रेन भी चलने के लिए हार्न देने लगी। तब दौड़कर आरपीएफ के जवान दौड़कर इंजन के पास जाकर ड्राईवर से ट्रेन रोकवाकर एक बेंडर ने अपने सूझ बुझ से ट्रेन के निचे घुसकर उसका पैर को किसी तरह निकाला तब जाकर परिवार वालो को राहत की सांस ली। मौके पर पहुचे आरपीएफ के रामकृपाल यादव व जसवन्त ने दोनों घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…