यशपाल सिंह
आजमगढ़ : नकल विहीन बोर्ड परीक्षा को सम्पन्न कराने के लिए शासन अभी से कमर कस लिया है। अब परीक्षा केंद्रो पर वायस रिकार्डर युक्त सीसी टीवी कैमरा लगाया जाएगा। बिना वायसयुक्त सीसी टीवी कैमरा के कोई भी कालेज परीक्षा केंद्र नहीं बन पाएगा। ऐसे में हर हाल में 12 सितंबर तक इसे लगा लेना है। इसका भौतिक सत्यापन जिला विद्यालय निरीक्षक व टीम द्वारा किया जाएगा।
नकल को देखते हुए हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा-2019 हेतु परीक्षा केन्द्र निर्धारण हेतु शासन ने नया फैसला लिया है। परीक्षाओं में नकल की कुप्रकृति पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से इस वर्ष शासन द्वारा वायस रिकार्डयुक्त कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है। इसके तहत परीक्षा केन्द्रों के प्रत्येक शिक्षण कक्षों में दोनों ओर वायस रिकार्डर युक्त सीसी टीवी कैमरा लगाया जाएगा। वेबसाइट पर इस सूचना को अंकित करने में आ रही कठिनाइयों के मद्देनजर इसे पांच भागों में बांटा गया है। इसमें सीसी टीवी नहीं लगें शिक्षण कक्षों की संख्या, एक ओर सीसी टीवी लगे शिक्षण कक्षों की संख्या, दोनों ओर सीसी टीवी लगे शिक्षण कक्षों की संख्या, एक ओर वायस रिकार्डर युक्त सीसी टीवी लगे शिक्षण कक्षों की संख्या और दोनों ओर वायस रिकार्डर युक्त सीसी टीवी लगे शिक्षण कक्षों की संख्या शामिल हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. वीके शर्मा ने बताया कि जनपद के समस्त प्रधानाचार्यगण माध्यमिक विद्यालयों में समस्त शिक्षण कक्षों में दोनों ओर वायस रिकार्डर युक्त सीसी टीवी कैमरा 12 सितंबर तक लगाना सुनिश्चित करें
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…