अंजनी राय
बलिया: जनपद न्यायाधीश प्रमोद कुमार के निर्देश पर दीवानी न्यायालय के सेंट्रल हाल में प्राविधिक स्वयं सेवकों का प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दो चरणों में कराए प्रशिक्षण में कुल 139 स्वयं सेवक ट्रेंड हुए।
सीओ सिटी अवधेश चौधरी ने कहा कि आजकल साइबर क्राइम काफी तेजी से बढ़ रहा है। थोड़ी सी असावधानी से काफी क्षति हो सकती है। इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। सिविल जज जूनियर डिवीजन अनुज ठाकुर ने ऐसे सभी धाराओं के बारे में बताया जो समझौता से हल कराया जा सकता है। प्राधिकरण की सचिव पूनम कर्णवाल ने स्वयं सेवकों को उनके कार्य व अधिकार के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि जिनकी नियुक्ति तहसीलों में हुई है, वे अपने तहसील में प्राधिकरण के फायदे को लोगों तक पहुचाएं। ऐसा कत्तई न हो कि इसके सहयोग से व्यक्तिगत कार्य किया जाए। शिकायत मिलने पर किसी भी समय नियुक्ति निरस्त कर दिया जाएगा । समारोह में श्रम विभाग के केके राय, राजस्व निरिक्षक रणजीत बहादुर सिंह आदि ने भी स्वयं सेवकों से जरूरी बातें साझा की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…