प्रदीप दुबे
गोपीगंज(भदोही) जिले के आदर्श कोतवाली गोपीगंज के अंतर्गत गांधी गांव में कोटेदार के खिलाफ गांव वालों ने जमकर प्रदर्शन किया गांव वालों ने यह कहा कि राशन लेने जाने पर कोटेदार भगा देता है ,गाली देता है, और कुछ लोगो ने यह कहा की जब हम कही शिकायत देने की बात करते है तो कोटेदार कहते हैं कि यदि आपने कहीं शिकायत किया तो हम अधिकारियों को भी खरीदने की हिम्मत रखते हैं। एक दो लाख दे देंगे मेरा कोई कुछ नहीं बिगड़ेगा ।कुछ ने कहा कि राशन में कटौती कर देते हैं ,तो कुछ ने कहा कि दाम बढ़ा देते हैं। मानक के अनुसार राशन देने की तो बात दूर रहे यहाँ कोटेदार गाली देकर गांव वालों को भगा दिया करते हैं। यह दबंगई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही थी जिसकी जानकारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव तक पहुंची दिनेश कुमार यादव जी गांधी गांव पहुंचे गांव वालों से जांच पड़ताल किया और यह शिकायत सही साबित हुई करीब डेढ़ सौ शिकायतकर्ता का लिखित बयान लेकर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देकर गए हैं ।क्या ग्राम प्रधान को वोट न देने की यह सजा होगी गांव वालो को क्योंकि कोटेदार ग्राम प्रधान का ही भाई है।जिस मौके पर सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…