अंजनी राय
बस्ती जिले छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर भदोई गांव के पास रविवार रात 2.45 बजे ट्रेलर की चपेट में आ जाने से रोडवेज बस के छह यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब यात्री बस स्टार्ट करने के लिए बस में धक्का लगा रहे थे। मृतकों में परिचालक अनिल कुमार लोधी भी शामिल हैं।
जानकारी के अनुसार इलाहाबाद से गोरखपुर आ रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की प्रयाग डिपो की बस संख्या यूपी 70 भदोई गांव के पास पहुंची। इसी बीच चालक को नींद आने लगी तो वह बस को एक ढाबे पर रोक कर चाय पीने लगा। चाय पीने के बाद जब चालक बस स्टार्ट करने लगा तो बस स्टार्ट नहीं हुई। चालक ने यात्रियों से धक्का लगाने को कहा।
कई बार धक्का लगाने के बाद भी जब बस स्टार्ट नहीं हुई तो बस के आठ यात्री सड़क पर ही चालक की सीट की तरफ पहुंच गए तथा दूसरी बस में बैठाने को कहने लगे। इन लोगों का कहना था कि उनको रेलवे की परीक्षा देने के लिए गोरखपुर समय से पहुंचना है। इन यात्रियों ने यह ध्यान नहीं दिया कि वह हाइवे पर हैं और तेज रफ्तार गाड़ियां गुजर रही हैं। इसी बीच पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सभी आठ यात्रियों को रौंद दिया।
दुर्घटना के बाद मौके से भाग रहे ट्रेलर को बस्ती शहर में पुरानी बस्ती व कोतवाली पुलिस ने टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। ट्रेलर सहित चालक, खलासी कोतवाली पुलिस की हिरासत में है। चालक अनिल कुमार पुत्र लल्लू निवासी डेरापुर थाना डेरापुर जिला कानपुर देहात व खलासी अमित कुमार पुत्र रामऔतार निवासी अकबरपुर, कानपुर देहात से पुलिस पूछताछ कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…