अंजनी राय
लखनऊ गोमतीनगर के विवेक तिवारी हत्याकांड में दो सिपाहियों की बर्खास्तगी और गिरफ्तारी के खिलाफ पुलिसकर्मियों ने सोशल मीडिया पर आरोपियों के पक्ष में लामबंदी शुरू कर दी है। आला अफसरों को कोसने के साथ मुकदमे की पैरवी के लिए पत्नी के बैंक खाते में रकम जमा करने की मुहिम शुरू की है।
हत्या के आरोपी आरक्षी प्रशांत व संदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तारी व बर्खास्तगी की भनक लगते ही पुलिसकर्मियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर सरगर्मी बढ़नी शुरू हुई। दोनों को जेल भेजे जाने के बाद फेसबुक पर पोस्ट डालने का सिलसिला शुरू हो गया। आरोपियों के परिवारीजनों ने पुलिस अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए सख्त नाराजगी जताई है।
पुलिस अफसरों के खिलाफ डाली पोस्ट
कई पुलिसकर्मियों ने अफसरों के खिलाफ पोस्ट डाली। प्रतापगढ़ में क्षेत्राधिकारी जियाउल हक समेत अनेक पुलिसकर्मियों की हत्या व हमले का हवाला देते हुए हत्या के आरोपी प्रशांत और संदीप के कृत्य को आत्मरक्षा साबित करने के लिए लामबंद होने लगे। पोस्ट डाली कि सामने हो रहे अपराध को अनदेखा करके चले जाने पर लाइन हाजिर या निलंबन का सामना करना पड़ेगा, जेल जाने की नौबत नहीं आएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…