आदिल अहमद
इराक़ी सुरक्षा बलों ने मूसिल में तकफ़ीरी आतंकवादी गुटों के ख़िलाफ़ एक विशेष तलाशी अभियान चला रखा है।
इस सर्च आपरेशन के दौरान इराक़ी सेना ने दाइश के 4 खूंख़ार आतंकवादियों को भारी मात्रा में हथियारों और गोला बारूद के साथ गिरफ़्तार किया है।
तसनीम समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी सुरक्षा बलों ने मूसिल में दाइश के आतंकियों के विरुद्ध विशेष सर्च अभियान आरंभ कर रखा है। इस बीच गुप्त सूचना के आधार पर इराक़ी सेना ने एक ख़ुफ़िया ठिकाने को अपने घेरे में लेकर 4 ख़ूंख़ार आतंकियों को भारी हथियारों के साथ धर दबोचा। इराक़ के मूसिल शहर में इस देश के स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी के जियालों ने आतंकवादियों के ख़िलाफ़ कार्यवाही करके हथियारों के एक बड़े गोदाम का पता लगाया और उसे अपने नियंत्रण में ले लिया है। सुरक्षा सूत्रों की रिपोर्ट के मुताबिक़ पकड़े गए गोदाम से 100 अत्याधुनिक बमों को ज़ब्त किया गया है।
ज्ञात रहे कि मूसिल जब से तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के क़ब्ज़े से आज़ाद हुआ है तब से इस आतंकी गुट के बचे-खुचे आतंकवादी शहरी संपत्तियों को नुक़सान पहुंचाने और सुरक्षा बलों पर हमले करने की नाकाम कोशिश करते रहते हैं
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…