शाहरुख खान
लखनऊ। राजधानी के विभूति खण्ड थाने में तैनात सिपाही जनार्दन सिंह अपने सगे बेटे अनूप सिंह के मातहत बनकर काम कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्नाव से लखनऊ आए आईपीएस अनूप सिंह एएसपी उत्तरी के चार्ज पर हैं जिस क्षेत्र में विभूति खण्ड थाना भी आता है। जब से इस बात की जानकारी अन्य पुलिस कर्मियों व दरोगाओं को हुई है तब से सभी सिपाही जनार्दन से बड़ी सभ्यता और मर्यादा में बात करते हैं। विभूति खंड थाने में तैनात सिपाही जनार्दन सिंह एक बार तब खुद को भाग्यशाली मान रहे होंगे जब उनका बेटा आईपीएस बना था। लेकिन उससे कहीं ज्यादा गर्व अब होगा जब वह आईपीएस बेटे के मातहत लगे हैं।
दरअसल, उन्नाव से तबादले पर लखनऊ के एएसपी (उत्तरी) बनाए गए आइपीएस अनूप सिंह के पिता जनार्दन इसी क्षेत्र के थाना विभूतिखंड में बतौर दीवान तैनात हैं। बेटे के मातहत के रूप में काम करने में कितना सहज होगा, इस पर जनार्दन सिंह गर्व से कहते हैं कि वह ऑन ड्यूटी कप्तान को सैल्यूट करेंगे। आइपीएस अनूप सिंह भी कुछ इसी भाव से कहते हैं कि वह घर पर पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लेंगे लेकिन, फर्ज निभाने के दौरान प्रोटोकाल का पालन करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…