अंजनी राय
हॉकी बिहार के मोहम्मद मुश्ताक अहमद को सोमवार को हॉकी इंडिया (एचआई) का अध्यक्ष चुना गया है। एचआई की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को हुए 8वें हॉकी इंडिया कांग्रेस और चुनाव में यह फैसला लिया गया।मुश्ताक अहमद इससे पहले एचआई में महासचिव के पद पर कार्यरत थे, लेकिन अब वह एक अक्टूबर से ही राजिंदर सिंह के स्थान पर एचआई के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। जम्मू एवं कश्मीर हॉकी के राजिंदर सिंह ने मरियम्मा कोशी के रिटायरमेंट के बाद हॉकी इंडिया का अध्यक्ष पद इसी साल संभाला था। उनको अब नया जनरल सेक्रेटरी चुना गया है।
मणिपुर हॉकी के ज्ञानेंद्रो निनगोमबम को एचआई का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जम्मू एवं कश्मीर हॉकी की असीमा अली और झारखंड हॉकी के भोला नाथ उपाध्यक्ष पद संभालेंगे। एचआई के नए महासचिव के रूप में जम्मू एवं कश्मीर हॉकी के रजिंदर को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, असम हॉकी के तपन कुमार दास को फिर से कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान असुंता लाकड़ा को छत्तीसगढ़ हॉकी के फिरोज अंसारी के साथ संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस बीच, राजस्थान हॉकी की आरती सिंह, तमिलनाडु हॉकी की एम. रेनुका लक्ष्मी और कर्नाटक हॉकी के अध्यक्ष एस.वी.एस. सुब्रमण्य गुप्ता को एचआई के कार्यकारी सदस्यों के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, डॉ आर.पी. सिंह और जॉयदीप कौर को कार्यकारी बोर्ड से नामांकन और कांग्रेस में मंजूरी मिलने के बाद एथलीट प्रतिनिधियों के रूप में फिर से नियुक्त किया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…