विकास राय
वाराणसी स्थित प्रसिद्ध संकटमोचन मंदिर के महंत एवं काशी हिन्दू विश्व विद्यालय आई आई टी के बिभागाध्यक्ष प्रो विश्वम्भर नाथ मिश्र ने बताया की अपने पितरों के लिए किये गये अच्छे कार्य के फलस्वरूप हर किसी का जीवन सुखमय एवं खुशहाल हो जाता है।
प्रो मिश्र ने कहा की कोइ भी शुभ कार्य शुरू किया जाता है तो पहला निमंत्रण सर्व प्रथम पितरों को दिया जाता है।पितरो को यदि उनके निमित्त जल या फिर कुछ नहीं मिलता है तो समझिये की आप उनके यहां से हटा दिये जायेंगे। आपने बताया की हम पितृ पक्ष में नियम पुर्वक अपने पितरों को तर्पण करते चले आ रहे है।हमारे पूज्य पिताजी स्व बीरभद्र मिश्र जी जब जीवित रहे तो हमारे पूज्य बाबा के निमित्त तर्पण एवं श्राद्ध करते थे।अब पिताजी के निधन के पश्चात हम उनके लिए श्राद्ध व तर्पण करते है।पितृ पक्ष में पितरों के लिए तर्पण एवं श्राद्ध नियमपूर्वक करते आ रहे है।महंत विश्वम्भर नाथ मिश्र ने साफ साफ शब्दों में कहा की हम पितृ पक्ष में नियम पुर्वक रहे व पितरों के लिए अच्छा से अच्छा कार्य करें तो हमारा पूरा जीवन सुखमय बन सकता है।पितर अगर आपका मन बदल देगें तो आपको सुख की अनुभूति होगी पूज्य पिताजी के बताये हुवे मार्ग पर चल कर ही सही मुकाम हासिल हुवा है .वह हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहे है। जब तक वह रहे उनका आशिर्वाद हमें हमेशा मिलता रहा।उनके आशीर्वाद का फल मेरे ही उपर नही वल्कि पूरे परिवार पर भी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…