Categories: Mau

निकली मतदाता जागरूकता रैली

रूपेंद्र भारती

 मऊ जनपद के घोसी में स्वामी आत्मानन्द कालेज आफ एजुकेशन रसुलपुर जगदेव घोसी के तत्वाधान में सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर क्षेत्र भ्रमण कर लोगो को जागरूक किया गया।मतदाता रैली को प्रबन्धक राजेश तिवारी ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
मतदाता जागरूकता रैली कालेज प्रांगण से प्रारम्भ होकर रसुलपुर जगदेव,माउरबोझ, राघौली बाजार होते हुये बरौली गांव स्थित विद्यालय पर पहुच कर समाप्त हुई।रैली में शामिल छात्र,छात्राये लोगो से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की अपील किया।साथ ही लोगो से अपील किया कि अपने घर की महिलाओं का नाम जरूर दर्ज कराए।साथ ही अपने आस पड़ोस को भी प्रेरित करे।
बीटीसी संघर्ष मोर्चा के बंश बहादुर यादव ने कहा कि मतदान करना हमारा राष्ट्रीय अधिकार है।आप सभी जिनकी उम्र 18वर्ष से अधिक है,अपना नाम फार्म भर कर जरूर दर्ज कराले।
इस अवसर पर प्रमुखरूप से प्रबन्धक राजेश तिवारी,प्राचार्य राजकुमार मल्ल,संजय यादव,अमित पाण्डेय,कमलेश,प्रकाश तिवारी आदि रहे।

aftab farooqui

Recent Posts