कमलेश कुमार
अदरी(मऊ जनपद) घोसी कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मलेरीकोट में गुरुवार को जमीन के बटवारे को लेकर आपसी विवाद में एक महिला की पीट पीटकर हत्या कर दी गई। दो भाइयों के बीच हुए इस संघर्ष में कई लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए।
घोसी कोतवाली अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के ग्रामसभा में मलेरीकोट में दो सगे भाई रामचंद्र चौहान व रामविलास चौहान के बीच लंबे समय से बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की शाम 8 बजे जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में तू तू मैं मैं होने लगा और देखते देखते विवाद बढ़ गया। जिसके बाद लाठी डंडा लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसमे एक पक्ष ने रामावती देवी 52 वर्षीय की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी। मारपीट
में कई लोगों को गंभीर रूप से चोट भी आई है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी घोसी नंदलाल, कोतवाल घोसी परमानंद मिश्र, सब इंस्पेक्टर हरिमोहन केशरवानी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे गए। पुलिस मौके पहुँच कर महिला के शव को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुट गए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…