रूपेंद्र भारती
घोसी /मऊ :समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का 80वां जन्मदिन समारोह घोसी नगर स्थित कैम्प कार्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
जन्म समारोह को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने कहाकि किसानों के मसीहा , नौजवानों के आदर्श समाजवादी पार्टी के तीन बार मुख्यमंत्री एवं रक्षामंत्री रहें मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाना हमारे लिए गर्व की बात है । उन्होने अपने रक्षामंत्री के कार्यकाल के दौरान जो नौजवानों के लिए किया उसे समाज कभी भूल नहीं सकता ।
ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह ने कहाकि नेता जी ने सदैव समाज के लिए संघर्ष किया है । जिसके परिणाम उन्हे आगामी चुनाव में देखने को मिलेगा । आगामी चुनाव नेता जी के नेतृत्व में चुनाव फतह करेगी । इस अवसर पर प्रमुख रुप से जिलाउपाध्यक्ष राजेन्द्रनाथ पाण्डेय , जिला उपाध्यक्ष सीताराम कुशवाहा , नगर अध्यक्ष खुर्शीद खान , विधान सभा अध्यक्ष लालचंद यादव , पद्माकर मौर्या , यादवेन्द्र यादव , दयाशंकर सिंह , उस्मान गनी , नेहाल अख्तर , हस्साने आजमी , रामभवन चौहान , जमाल कुरैशी , दिनेश विश्वकर्मा , विजेन्द्र मौर्या , अशफाक आदि ने केक काटकर एक दूसरे को खिलाकर खुशी का इजहार किया ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…