रूपेंद्र भरती
मऊ जनपद के घोसी तहसील क्षेत्र के सरायसादी में रविवार को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में रविवार को समाजवादी सामाजिक न्याय पिछड़ा चौहान सम्मेलन सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केबिनेट मंत्री बलराम यादव ने कहाकि समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पिछडो को उनका हक देने के साथ ही सम्मान देने का कार्य करती है। समाजवादी पेंशन ,एम्बुलेंस सेवा आदि सपा सरकार की योजनाओं का जमकर सराहना किया।
विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पीएन चौहान ने कहा कि आज भाजपा सरकार सभी वर्ग का जमकर शोषण कर रही है। सपा सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का कार्य किया है। लोहिया आवास सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से सीधे आम जनता को लाभान्वित किया है। कार्यक्रम के आयोजक पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान ने कहा कि आज भाजपा सरकार में चौहान समाज से मंत्री, विधायक होने के बाद भी उन्ही का सबसे ज्यादा शोषण हो रहा है। अब चौहन समाज सपा के पक्ष में वोट कर अपने विरोधियों को जमकर मुह तोड़ जबाब देने का काम करेगें।
कार्यक्रम को विधान परिषद सदस्य रामजतन राजभर, सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव, राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान, पूर्व विधायक सुधाकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह आदि ने भी संबोधित कर अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर बबिता चौहान, विधान सभा अध्यक्ष लालचंद यादव, सुभाष चौहान, वीरेंद्र कुमार यादव वीके, विनीत कुशवाहा, शैलेन्द्र यादव, लालचंद चौहान, सीताराम कुशवाहा, खुर्शीद खान, रामभवन चौहान आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…