संजय ठाकुर
मऊ :जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01-01-2019 के आधार पर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियो का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण दिनांक 20-11-2018 को किया जाना है। इसी के सम्बन्ध सभी राजनैतिक दलों की बैठक जिलाधिकारी कक्ष में सम्पन्न हुई।
जिलाधिकारी द्वारा राजनैतिक दलो को बताया गया कि नये मतदाताओं के मतदाता बनने के फार्म की तिथि 30 नवम्बर,2018 तक बढा दी गयी है। दिनांक 17 और 25 नवम्बर,2018 को विशेष अभियान चलाकर नये मतदाताओं का नाम बढाना है इसमें विशेष रूप से सभी पात्र महिला/दिव्यांग मतदाताओं की टैगिंग कराना है यदि विशेष कार्य है इसमें किसी भी प्रकार की लापवाही नही होनी चाहिए अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। अपर जिलाधिकारी राजनैतिक दलों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि शहरों में ज्यादा तर लोग किराये के मकान में रहते है और उनकी वजह से समस्या उत्पन्न होती है उसके लिए फार्म अलग से भरकर उनको मतदाता सूचि में जोडा जायेगा। राजनैतिक दलों द्वारा शिकायत की गयी कि बी0एल0ओ0 द्वारा सही ठंग से मतदाताओं का फार्म नही भरा जा रहा है जिसके कारण चुनाव के समय समस्या का कारण बन जायेगा। उप जिलाधिकारी सदर द्वारा बताया गया कि सदर तहसील के समस्त बी0एल0ओ0 की बैठक कर उनको ज्यादा से ज्यादा लोगो को मतदाता सूची में जोडने के लिए निर्देश दिया गया है। जनपद के महिला महाविद्यालय में जो छात्रायें 01-01-2019 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रही हो उनका फार्म जमा कराकर महिला जेण्डर रेशिवों बढाने में सहयोग करें।
उक्त अवसर पर भरत राजभर अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी, अशोक कुमार एन0सी0पी0, सुशील चौधरी भारती राष्ट्रीय कांग्रेस, उपजिलाधिकारी सदर अंकुर लाठर, उपजिलाधिकारी मु0बाद गोहना अतुल वत्स सहित निर्वाचन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…