योगेश शर्मा
मुहम्मदाबाद गोहना— मऊ-कोतवाली के नगरीपार गांव में स्थित एक कब्रिस्तान में शुक्रवार को शव दफनाते समय एक व्यक्ति द्वारा फोटो लिए जाने के मामले को लेकर कुछ लोगो के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गयी।किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया।मौके पर पहुँची पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में ले लिया और मामले की छानबीन प्रारम्भ कर दिया।
कुसुम्हा थाना दोहरीघाट निवासी लीलावती उम्र लगभग 75 वर्ष की शुक्रवार को लम्बी बीमारी के उपरांत मौत हो गयी।चूँकि मृतिका महिला के पति की कुछ वर्ष पूर्व ही मृत्यु हो चुकी है और इनके पास कोई सन्तान भी नही थी इसलिए यह अपने मायके कुसुम्हा में ही रहती थी।मृत्यु के बाद मृतिका के मायके वालो ने अंतिम संस्कार के लिए शव को स्थानीय कोतवाली के नगरीपार गांव में स्थित कब्रिस्तान में लाये।शव दफनाने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि मृतिका के ससुराल के कुछ लोग भी यहाँ आ गए।कुछ देर बाद ससुराल पक्ष के लोगो ने मोबाइल से शव का फोटो लेना प्रारम्भ कर दिया।यह देखकर मायके के लोगो ने फोटो लेने के लिए मना करने लगे।देखते ही देखते बहस एव मारपीट शुरू हो गयी।किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया।मौके पर पहुँची पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में ले लिया।खबर लिखे जाने तक शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
इस बावत पूछे जाने पर कोतवाली प्रभारी एमपी सिंह ने बताया कि फोटो खींचने को लेकर मारपीट हुई है। पुलिस ने दो लोगो को हिरासत में लिया है।पूछताछ जारी है इनके खिलाफ कार्यवाही होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…