कमलेश कुमार
अदरी (मऊ)पहसा बाजार में हजारों की संख्या में मुलायम सिंह यादव की जन्म दिन पर आलोक सिंह के कटरे पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अल्ताफ अंसारी की अध्यक्षता में केक काटकर नारेबाजी की गई मुलायम सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए गए पुनः अल्ताफ अंसारी के नेतृत्व में पैदल यात्रा के लिए 12 किलोमीटर की दूरी तय कर रतनपुरा ब्लाक परिसर में जा करके रुकी। जहां पहले से ही निर्धारित कार्यक्रम जन्मदिन का होने की निश्चित की गई थी । स्थानीय कस्बे स्थित ग्राम प्रधान प्रतिनिधि आलोक सिंह के कटरे से गाजे-बाजे के साथ हजारों की संख्या में पहसा, हलधरपुर, मेऊडी चट्टी होते हुए रतनपुरा के ब्लॉक मुख्यालय के परिसर में पहुंची जहां से पहले से सैकड़ों की संख्या में नेता जी के जन्मदिन की के अवसर पर लोग उपस्थित थे। वहां नेता जी को जन्मदिन की जिंदाबाद के नारे जमकर लगाए गएउसके बाद वहां पर 5 किलोग्राम का केक काटा गया। इस अवसर पर अंसा यादव , धर्म प्रकाश यादव, विरेंद्र यादव मुन्नू यादव पहलवान ,मुन्ना यादव, हरिओम यादव ,भरत लाल यादव एडवोकेट, सुभाष मास्टर ग्राम प्रधान बिरेंद्र यादव ,लालजी यादव, बब्बन यादव प्रधान दिग्विजय यादव , अनिल ,पारस चौहान यादव अशोक चौहान बबलू यादव मनोज यादव आदि हजारों की संख्या में समाजवादी नेता माननीय मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर पर बधाई देने पहुंचे वहीं स्थानीय कस्बे से ही मधुबन सीओ श्वेता ओझा थाना अध्यक्ष हलधरपुर विनय कुमार सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहसा से लेकर रतनपुरा तक मार्ग के एक किनारे से पदयात्रा रैली के साथ सभी लोग पैदल चलते रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…