आफ़ताब फ़ारूक़ी
मलेशिया ने संयुक्त अरब इमारात के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास करने से इन्कार कर दिया है।
मलेशिया के रक्षामंत्री मुहम्मद सबू ने इस बात की पुष्टि की है कि उनका देश संयुक्त अरब इमारात के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अब से मलेशिया के सैनिक केवल संयुक्त राष्ट्रसंघ के अनुरोध पर ही कहीं जाएंगे किसी अन्य की मांग पर वे कहीं नहीं जाएंगे।
मलेशिया के रक्षामंत्री ने कहा कि अब मलेशिया के सैनिक राष्ट्रसंघ की मांग पर ही शांति अभियान का भाग बनेंगे। उन्होंने कहा कि यदि देशों के बीच मतभेद पैदा हो जाएं तो भी मलेशिया अपने सैनिकों को किसी देश नहीं भेजेगा मलेशिया के रक्षामंत्री का कहना था कि इसीलिए हमने अपने सैनिकों को सऊदी अरब से वापस बुला लिया ताकि यमन के जनसंहार में हम शामिल न हो सकें।
उल्लेखनीय है कि यमन पर सऊदी अरब का गठबंधन मार्च 2015 से बमबारी कर रहे है जिसमें संयुक्त अरब इमारात भी शामिल है। इन हमलों में बहुत बड़ी संख्या में आम लोग मारे गए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…