Categories: Mau

नहर में मिला मृत्यु युवती का शव मामला आनर किलिंग मानकर दो को लिया हिरासत मे

मुकेश यादव

मधुबन (मऊ):स्थानीय थाना क्षेत्र के कुणडासरीफपुर से चचाईपार को जाने वाले नहर में 18 वर्षीय मृत्यु युवती का शव मिलनें से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी । पुलिस के प्रयास के बाद भी युवती की शिनाख्त देर रात तक भी नहीं किया जा सका था । वही पुलिस जांच में जुटी रही तथा 24 घंटे के अन्दर ही युवती का शिनाख्त करते हुए इस मामले को आनर किलिंग का प्रकरण मानते हुए दो सदस्यों को हिरासत में लिया है । मृतिका युवती की पहचान क्षेत्र के आदमपुर निवासी सूर्य भान चौहान की पुत्री नन्दनी चौहान के रूप में की गई तथा जांच के बाद आनर किलिंग का मामला मानते हुए अपनी कारवाई को बढ़ाने में जुटी हुई है ।

aftab farooqui

Recent Posts