मुकेश यादव
मधुबन (मऊ): स्थानीय थाना क्षेत्र के नई बस्ती बिनटोलिया लिंक मार्ग पर पुलिया के समीप मंगलवार को लगभग 8 बजे एक आटो अनियंत्रित हो पलट गया जिसमें दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए । मौके पर उपस्थित लोगों ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया । जिससे घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव भर्ती कराया । जहां चिकित्सको ने एक को मृत्यु घोषित कर दिया । स्थानीय लोगों ने टेम्पो को पुलिस को सुपुर्द कर दिया । राहुल यादव (27) पुत्र स्व.हरिश्चंद्र यादव निवासी बलिया मोड़ मऊ आटो से मधुबन से अपनी रिश्तेदारी बिनटोलिया जा रहा था । दुबारी के नई बस्ती में मंटू यादव( 30) पुत्र विजय यादव निवासी देवरिया जो अपने ससुराल धर्मपुर जरलहवा जा रहा था आटो में सवार हो गया । जानकारी के अनुसार आटो तीव्र गति से चलने के कारण अनियंत्रित हो नई बस्ती बिनटोलिया लिंक मार्ग पर पुलिया के समीप लगभग 8 बजे पलट गया । समाजसेवी कौशल चौहान ने 108 एम्बुलेंस को फोन किया तथा दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फतहपुर मंडाव भर्ती कराया । जहां चिकित्सको ने चालक राहुल यादव को मृत्यु घोषित कर दिया । परिजन सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए तथा चालक को मृत्यु देख करूण क्रंदन करने लगे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…