Categories: UP

कालीन बुनाई करते हुवे मशीन में उतरा करेंट, बुनकर की मौत

प्रदीप दुबे

गोपीगंज थाना क्षेत्र के लालानगर मे खुड्डी मे करंट उतर जाने से कालीन बुनकर गुलकरनैन 32 की मौत हो गई। बुनकर की मौत से परिवार मे कोहराम मच गया।

गांव निवासी राजिक अहमद का पुत्र गुलकरनैन रविवार को मशीन से टफटेड कालीन की बुनाई कर रहे थे। बुनाई के दौरान अचानक बोल्टेज हाई हो जाने से खड्डी मे करंट उतर गया जिससे करंट लग जाने से गम्भीर रुप से झुलस गया। परिवार के लोग इलाज के लिए अस्पताल ले आये जहा चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया। बुनकर की अचानक हुई मौत से परिवार मे कोहराम मच गया। दो बच्चों के पिता गुलकरनैन की मौत के बाद परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव सुपुर्देखाक कर दिया।

pnn24.in

Recent Posts