प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज थाना क्षेत्र के अमवा माफी गांव मे मारपीट की दो अलग अलग हुई घटना मे आठ लोग घायल हो गए। घायलो का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
दीवार बनाने को लेकर दोनों पक्ष में जमकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष अपने जमीन पर दीवार बना रहा था पड़ोस में रह रहे एक ही परिवार के लोगों ने पहुंच कर गाली गलौज देते हुए दीवार बनाने से रोक दिया जिससे दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। जमकर हुई मारपीट में विमला देवी 35 पूनम भारती 26 रेनू 15 सुशीला देवी 32 चमेला देवी 55 गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। उपचार के बाद दोनों पक्ष से प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
मारपीट की दूसरी घटना हैंड पंप पर पानी भरने को लेकर हुई। मारपीट में रीता देवी 19 राजेश कुमार 26 घायल हो गए। घायलो का उपचार कराने के बाद दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…