प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर(भदोही). स्कूली वैन में 18 बच्चों के झुलसने और अब तक हुये दो बच्चों की मौत से गुस्साए परिजनों संग ग्रामीण नागरिकों ने आज शुक्रवार को 11:00 बजे दिन मुख्यालय मार्ग के लखनों तिराहे पर जाम लगाया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को बीस-बीस लाख मुुवावजा और दोषी एआरटीओ, बीएसए के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की मांग की गई। इस बारे में एडीएम को ज्ञापन सौंप गया। पुलिस के समझाने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
लखनों गांव के पास 12 जनवरी शनिवार को एस सी कान्वेंट स्कूल वैन में गैस सिलिंडर के रिसाव से आग लग गई थी। जिसमें 18 बच्चे समेत दो अन्य लोग झुलसकर घायल हो गए थे। इस मामले मे अब तक दो बच्चों की मौत से गुस्साए परिजनों सहित नागरिकों ने लखनों तिराहे पर जाम लगा दिया। जिला प्रशासन से एआरटीओ और बीएसए को तत्काल निलंबित करने और विद्यालय संचालक को गिरफ्तार करने की मांग की गई।
आरोप लगाया गया कि दोनों अधिकारी विद्यालय संचालकों से मिलकर उन्हें अनियमिता की छूट दे रखी है। कहा कि इन्हें तत्काल निलंबित नहीं करने पर जिला प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। घंटेभर जाम के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा गया। घायल बच्चों के परिजनों को बीस-बीस लाख की आर्थिक सहायता के साथ घायल अन्य सभी बच्चों के बेहतर उपचार की मांग की। इस मौके पर परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…