फारुख हुसैन
मोहम्मदी खीरी – कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत रेहरिया चौकी सागौन की लकड़ी के मामले में एक बार चर्चा का विषय बनी रही। वहीं दूसरी तरफ एक मामला संज्ञान में आया जिसमें गस्त के दौरान चौकी इंचार्ज उग्रसेन के नेतृत्व में कच्ची शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा था जिसमें गांव साहबगंज के ही लगभग खेत में मौजूद 65 वर्षीय युवक व एक भट्टी सहित 30 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया जिनको को सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 8:00 बजे तक पुलिस चौकी में बिठाया रखा गया।
लेकिन खेत में मिले 65 वर्षीय युवक को मोहम्मदी कोतवाली में 60/2 की कार्रवाई कर दाखिला करा दिया गया। जबकि 30 वर्षीय युवक को छोड़ दिया गया. इस प्रकरण में ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया लगभग 20000 लेकर शाम 8:00 बजे रेहरिया चौकी से ही छोड़ दिया गया। जबकि छोड़े गए युवक के खिलाफ चौकी में 3 से अधिक वारंट भी कोर्ट द्वारा काटे गए है. इनको चौकी इंचार्ज ने गिरफ्तार करना मुनासिब नहीं समझा. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि क्या योगी सरकार में यूं ही कार्यशैली अपनाते हुए 2019 की सफलता प्राप्त करने में पुलिस अपने रवैया पर सफलता प्राप्त करा सकती है या फिर उच्च अधिकारियों द्वारा कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए जाएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…