संजय ठाकुर
मऊ :जिला स्वच्छता समिति के सदस्यो की बैठक जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में कलेक्टेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में जितने शौचालय बनाये गये है उसका शत प्रतिशत् उपयोग हो इसके लिए जनपद स्तर पर ओलम्पिक टीम बनायी गयी है जिसके माध्यम से जनपद के सभी न्याय पंचायतों में कार्यक्रम कराया जायेगा और जो प्रतिभागी कार्यक्रम में विजेता होगा उसको 26 जनवरी,2019 को पुरस्कृत किया जायेगा।
उक्त बैठक में उप जिलाधिकारी मु0बाद गोहना द्वारा बताया गया कि जनपद के प्रभावित न्याय पंचायतों में ओ0डी0एफ0 ओलम्पिक कार्यक्रम के माध्यम से कराया जायेगा कि लोग न्याय पंचायत स्तर पर जागरूक हो। ओ0डी0एफ0 ओलम्पिक के अन्तर्गत खुले में शौच करने वाले व्यक्ति को खुले में शौच करने से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभी नोडल अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर समय से उपस्थित हाने के सख्त निर्देश दिये। उक्त बैठक में सैयद अली वसीर, विनोद कुमार सिंह, अमिताभ, शिवजनम यादव, हरिमोहन सिंह, राजेश तिवारी, रमेश सिंह, शीत कुमार सिंह, आर0पी0 राम, अश्वनी राय, गिरीशंकर पाण्डेय, मनीष कुमार गुप्ता, यशवन्त राय, अशोक कुमार सिंह, रामअवतार राम, अमिताभ श्रीवास्ताव, गिरिश चन्द्र सिंह, उषा यादव, ऋषि देव पाल, रामकुवर, फेजान अहमद, बलिराम प्रसाद, जय प्रकाश तिवारी आदि लोग अनुपस्थित रहें जिस पर जिलाधिकारी द्वारा इनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिये।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी, उप जिलाधिकारी मु0बाद गोहना अतुल वत्स, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय, उपकृषि निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…