प्रदीप दुबे विक्की
भदोही 27 फरवरी. भदोही जिले के चौरी थाना अन्तर्गत भदोही-वाराणसी मार्ग के ब्रह्माश्रम के समीप बुधवार की शाम बाइक व साइकिल सवार में हुई टक्कर के बाद सड़क पर गिरे दोनो को पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक बोलेरो ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया। दोनो घायलों को सरकारी एम्बुलेंस से महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय लाया गया। जहां एक की हालत गंभीर होेने पर चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार चौरी परसीपुर के जगदीशपुर गांव निवासी श्यामधर (40 वर्ष) साइकिल से चौरी की तरफ आ रहे थे। तथा आशीष उर्फ गोलू राजभर (35 वर्ष) बाइक से चौरी बाजार से अपने घर बरदहां अपना खुर्द जा रहे थे। जैसे ही दोनों ब्रह्माश्रम के समीप पहुंचे तभी दोनो की आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर से बाइक व साइकिल सवार दोनो सड़क पर गिर गये। तभी पीछे से तेज रफ्तार आ रही एक बोलेरो ने इन दोनो को अपने चपेट में ले लिया। जिससे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये।
इस हादसे में साइकिल सवार श्यामधर (40 वर्ष) के सिंर में गंभीर चोटे आयी हैं। ग्रामीणों के सहयोग से दोनो घायलों को सरकारी एम्बुलेंस से महाराजा बलवंत सिंह राजकीय चिकित्सालय लाया गया। श्यामधर के सिर में चोट आने के कारण उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। जिसको देखते हुए चिकित्सको ने उसे वाराणसी के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद बोलेरो चालक मय वाहन संग फरार हो गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…