फारुख हुसैन
गौरीफंटा. भारत नेपाल सीमा के गौरीफंटा कोतवाली अंतर्गत कीरतपुर इलाके से इन दिनों गन्ने की तस्करी बड़े पैमाने पर की जा रही है आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में गन्ने का पेमेंट समय पर ना मिल पाने के कारण स्थानीय किसान बिचौलियों को अपना गन्ना बेचने को मजबूर हैं वहीं बिचौलिये नेपाल में गन्ना ले जाकर नेपाली मिल मालिकों को बेंच रहे हैं। जिससे नेपाल की मिल मालिकों को सस्ता गन्ना मिल पा रहा है वहीं दूसरी तरफ भारत के गन्ना किसानों को नगद पेमेंट । पैसा भले ही वह ओने पौने दामों में मिल रहा है लेकिन अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए तुरंत मिल जा रहा है जिससे बिचौलियों की पौ बारह हो रही है।
इतना ही नहीं नेपाल की कंचनपुर स्थित चीनी मिल को भारत का गन्ना सस्ता पड़ने के कारण वह नेपाल के गन्ने को लेने में आनाकानी कर रही है। जिससे नाराज होकर नेपाल के कंचनपुर इलाके के गन्ना किसान हड़ताल पर चले गए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…