फारुख हुसैन
पलियाकलां-खीरी। आजकल वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी वन्यजीव शिकारियों की भड़ास मछुआरों पर निकालने में जुटे हुए हैं। दो दिन पूर्व दुधवा की सुहेली नदी में मछलियों का शिकार कर रहे कुछ मछुआरों को पकड़कर वन विभाग ने जेल भेज दिया है।
मामला सोनारीपुर रेंज का है, पलिया नगर के मोहल्ला माहीगिरान निवासी मो. तसलीम पुत्र मोदी नसीम, इनायत पुत्र लतीफ़, इकरार अहमद पुत्र अबरार अहमद, राजू पुत्र बफाती, मुजफ्फर अली पुत्र अब्दुल रहमान व मकबूल अहमद पुत्र मुख्तार अहमद दुधवा की लाइफ लाईन कही जाने वाली सुहेली नदी में मछलियों का शिकार कर रहे थे। वैसे यह लोग काफी गरीब परिवार से हैं और तालाबों से मछलियों का शिकार कर अपने परिवारों का भरण-पोषण करते हैं। सोनारीपुर रेंज के रेंजर को जानकारी मिली कि उनके क्षेत्र में कुछ मछुआरे सुहेली नदी में मछलियों का शिकार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वह सक्रिय हो उठे और मौके पर पहुंचकर उन्होंने सभी मछुआरों को पकड़ लिया।
मछलियों का शिकार करने वाले मछुआरों को कुछ दण्ड देते हुए चेतावनी देकर भी छोड़ा जा सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वन विभाग ने सभी मछुआरों को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। सूत्रों से जानकारी मिली है कि रेंजर को सूचना देने वाले भी मछुआरे ही थे, जो सुहेली नदी में शिकार करते और उन्हें सुविधा शुल्क देते थे। इस वजह से उन्होंने सूचना देकर इन मछुआरों को पकड़वाया है। बता दें कि इस बात से कोई भी अंजान नहीं है कि दुधवा के जंगल में सक्रिय शिकारी आए दिन वन्यजीवों का शिकार करते हैं, जिन्हें पकड़ने में वन विभाग पूरी तरह से निष्क्रिय है, लेकिन मछली का शिकार करने वाले उन मछुआरों को पकड़ने में वन विभाग जरा भी देरी नहीं करता जो मछलियों को पकड़कर अपने परिवारों का जैसे-तैसे भरण-पोषण करते हैं। मछुआरों को पकड़ने वाली टीम में वन दरोगा राजकिशोर व ढाका वन्यजीव रक्षक धर्मेन्द्र आदि मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…