अंजनी राय
मऊ : आजमगढ़ की सीमा पर नगर के औसतपुर में चुनाव के चलते सक्रिय पुलिस चेकिग कर रही थी। इसी बीच थानाध्यक्ष सच्चितानंद यादव को भोर में 3.00 बजे बड़ी उपलब्धि मिली। आजमगढ़ की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल को पुलिस ने लाइट जलाकर रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार अपनी अपनी मोटरसाइकिल घुमाकर भागने लगा। पुलिस ने तात्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मोटरसाइकिल भी कब्जे में ले ली।
कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि वह किसी घटना को अंजाम देने के लिए वह जा रहा था तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया अपराधी आशीष यादव थाना क्षेत्र के बस्ती चक गांव का निवासी है। पूर्व में कुख्यात डी-9 गिरोह के शार्प शूटर से उसके संबंध रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया के लोकसभा चुनाव के चलते दिन और रात जनपद की सीमाओं पर चेकिग अभियान चलाया जा रहा है। थाना क्षेत्र तीन जनपदों की सीमा पर होने के चलते अपराधियों का आवागमन बना रहता है। पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ हर परिस्थिति से निपटने को तैयार है। एसआई मनोज कुमार, राकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सूर्यनाथ यादव आदि मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…