संजय ठाकुर
घोसी /मऊ
घोसी नगर से पकड़ी गाँव को जाने वाली सड़क पर सोमारीडीह गाँव के पास फोर लेन बाईपास का ओवर ब्रिज यां अण्डर ग्राउण्ड पुल न बनाने से क्षेत्रीय लोगों में रोष बढ़ता चला जा रहा है । इस सम्बंध में लोगों ने मांग किया है कि जनहित में इस सड़क पर ओवर ब्रिज या अण्डर ग्राउण्ड पुल बनाया जाय ।
घोसी नगर से पकड़ी गाँव को जाने वाली मुख्य मार्ग में सोमारीडीह गाँव एवं पकड़ी ताल के बीच से फोर लेन के बाईपास रोड क्रास कर रहा है । जिससे पकड़ी सहित आसपास के गाँवों के लोगों का आना जाना बंद हो जायेगा । इसलिए सोमारीडीह गाँव निवासी रमेश विश्वकर्मा , अमरेन्द्र प्रताप राजभर , राजनाथ एवं आशीष राव ने मांग किया है कि जनहित में जल्द से जल्द ओवर ब्रिज यां अण्डर ग्राउण्ड पुल बनाया जाय अन्यथा व्यापक स्तर पर आन्दोलन किया जायेगा । माया देवी , सुमित्रा देवी एवं श्रीराम राजभर आदि ने भी इस पुल का निर्माण करने का पुरजोर वकालत किया है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…